शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी की गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, मुस्लिम युवा समाज ने सौंपी गौमाता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की मांग।
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की पावन गविष्ठ यात्रा (गो रक्षा यात्रा) बुधवार को फतेहपुर जनपद के अयाह शाह क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुजानपुर पहुंची। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। साथ ही मुस्लिम युवा समाज ने शंकराचार्य जी को ज्ञापन सौंपकर गौमाता को “राष्ट्र माता / राज्य माता” का दर्जा दिए जाने की मांग की।
भव्य स्वागत और जिम्मेदारी- कार्यक्रम की स्वागताध्यक्ष, ग्राम प्रधान एवं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य महाराज का पुष्प वर्षा कर भावपूर्ण स्वागत किया। महाराज जी ने हेमलता पटेल पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें क्षेत्र में गौरक्षा अभियान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। महाराज जी ने कहा कि गोमाता की रक्षा हर सनातनी का परम कर्तव्य है। उनके आह्वान पर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने गौरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया।मुस्लिम युवा समाज का ज्ञापन
इसी अवसर पर मुस्लिम युवा समाज की ओर से शंकराचार्य जी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्र माता एवं राज्य माता का दर्जा दिए जाने, गौ संरक्षण, भारतीय संस्कृति की रक्षा तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की मांग की गई। मुस्लिम युवाओं ने स्पष्ट कहा कि “गौ सेवा एवं संरक्षण केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और मानवीय विषय है।” शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए सभी को सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
उपस्थिति- कार्यक्रम में गविष्ठ यात्रा जिला प्रभारी शिवाकांत तिवारी, उदित अवस्थी, धर्मेंद्र कुमार, मोहित वर्मा सहित गुलाबी गैंग की बड़ी संख्या में महिलाएं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुस्लिम युवा समाज की ओर से फिरोज खान एडवोकेट (शाह) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।यात्रा सुजानपुर के बाद खागा, हुसैनगंज समेत फतेहपुर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में दो दिवसीय प्रवास के दौरान जन-जागरण करेगी।
लव सिंह यादव की रिपोर्ट।


Post a Comment