⚡ ब्रेकिंग News

 *असोथर के युवक का इंडिगो एयरलाइंस में पायलट पद पर चयन*


असोथर के राणा आदित्य प्रताप सिंह बने पायलट, इंडिगो एयरलाइंस में चयन

असोथर, फतेहपुर

नगर पंचायत असोथर के निवासी राणा आदित्य प्रताप सिंह का देश की प्रमुख निजी विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस में पायलट पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।



राणा आदित्य प्रताप सिंह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नीरज सिंह के पुत्र हैं। पायलट बनने की सूचना मिलते ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आदित्य ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उनकी उपलब्धि ग्रामीण अंचल के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

आदित्य के चयन पर जिले के विभिन्न संगठनों एवं गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...