⚡ ब्रेकिंग News

विश्व योग दिवस पर नगर पंचायत असोथर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास।

 असोथर में विश्व योग दिव


स पर सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश।जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों ने लिया हिस्साअसोथर, फतेहपुर। 




अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को नगर पंचायत असोथर कार्यालय परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सफाई कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।



कार्यक्रम में मेडिकल ऑफिसर डॉ. चित्यानंद तिवारी एवं योग प्रशिक्षिका रंजना मिश्रा ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक पद्धति है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास संभव है।

योग कार्यक्रम में सभासद आशीष गुप्ता, चंद्रपाल पासवान, ओमप्रकाश यादव, अजय विक्रम सिंह, शत्रुघ्न यादव, संजीव सिंह, प्रवीण गुप्ता, नामित सभासद निर्मल सिंह चौहान, सर्वेश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष राममहेश निषाद सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी एवं सफाई कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा इसे जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

रिपोर्ट विमल कुमार की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...