⚡ ब्रेकिंग News

सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना।

 सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना।




-आज से जिलेभर में 0 से 5 वर्ष तक के 4.23 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक।




फतेहपुर। जनपद में आज से शुरू होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय से फीता काटकर जागरूकता रैली को रवाना कर किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं पैदल चलकर लोगों से अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने की अपील की।



रैली में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. यू.बी. सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पी.के. सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, गावी एवं जेएसआई के प्रतिनिधि, पत्रकार, एनसीसी कैडेट, डायट के प्रशिक्षु, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। रैली जिला चिकित्सालय से आबूनगर होते हुए विभिन्न मार्गों से निकाली गई। 

जिलाधिकारी ने कहा कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी सरकारी विद्यालय खुले रहेंगे। अध्यापक एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां "बुलावा टोली" के माध्यम से बच्चों को पोलियो बूथ तक लाने में सहयोग करेंगी, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं पल्स पोलियो अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने लोगों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. यू.बी. सिंह ने बताया कि अभियान के तहत जनपद में 4,23,800 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 1,280 बूथ, 42 ट्रांजिट टीमें, 884 घर-घर टीमें, 256 पर्यवेक्षक तथा 39 सचल टीमें तैनात की गई हैं, जो अभियान को सफल बनाने में जुटेगी।

रिपोर्ट विमल कुमार की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...