जिला बुलन्दशहर के नगर डिबाई में नए थानाप्रभारी विशाल प्रताप सिंह चौहान ने कोतवाली डिबाई का कार्यभार संभाल लिया है। उनके पदभार ग्रहण करते ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष सनी वार्ष्णेय ने नवागंतुक थानाप्रभारी विशाल प्रताप सिंह का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने भी नए थानाप्रभारी से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की अपेक्षा जताई है।
संवाददाता: अमित वर्मा, बुलन्दशहर

Post a Comment