⚡ ब्रेकिंग News

महुआ में खंड शिक्षा अधिकारी की अगुवाई में निकली स्कूल चलो अभियान की प्रभावशाली रैली।

 महुआ (बांदा)।

“स्कूल चलो अभियान” को जन-जन तक पहुंचाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी महुआ विनोद कुमार पटेरिया खुद मैदान में उतर आए। ग्राम पंचायत महुआ में उनके नेतृत्व में निकली भव्य जागरूकता रैली ने पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति नई चेतना जगा दी।



रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ-1, महुआ-2 तथा प्राथमिक विद्यालय महुआ-1 एवं 2 के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने जोशीले नारों के माध्यम से अभियान को जन-जन तक पहुंचाया—

“हर घर से एक ही आवाज, स्कूल चले हम सब आज”

“नहीं रहेगा कोई अनपढ़, शिक्षा से होगा जीवन सशक्त”

इन नारों ने ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित किया और माहौल को जागरूकता से भर दिया।

इस अवसर पर नसीम मुहम्मद (प्रधानाध्यापक), शशि साहू, रानी, सरिता निर्मल (अनुदेशक), अरुण सिंह (अनुदेशक), राजेश तिवारी, रंजन (कवि साहित्यकार), सुनील कुमार, शैली पुरवार (इंचार्ज प्रधानाध्यापक), बाबूलाल, नसरीन (शिक्षा मित्र), राम सूरत (शिक्षा मित्र), जयनारायण (शिक्षा मित्र) सहित ब्लॉक संसाधन केंद्र के मुजम्मिल, हर्षित, शिवम श्रीवास्तव व चंद्रशेखर तिवारी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यशैली बनी चर्चा का विषय

खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार पटेरिया की कार्यशैली इस दौरान विशेष चर्चा में रही। उन्होंने केवल औपचारिकता निभाने के बजाय स्वयं रैली में शामिल होकर बच्चों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही अभिभावकों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

उनकी सक्रियता, सरलता और जमीनी स्तर पर कार्य करने के अंदाज को ग्रामीणों ने खूब सराहा।

अभिभावकों ने भी अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने तथा नामांकन आयु पूर्ण होने पर सरकारी विद्यालयों में दाखिला कराने का आश्वासन दिया। इस पहल से “हर बच्चा स्कूल जाए” का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित हुआ।

इस दौरान ऑक्सीजन बाबा, पर्यावरण संत रामकृष्ण अवस्थी ने भी रैली में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और अभिभावकों से शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...