⚡ ब्रेकिंग News

बांदा में मतदाता सूची को शुद्ध बनाने के लिए विशेष अभियान, पात्र नागरिकों से नाम जांचने की अपील

 बांदा में मतदाता सूची को शुद्ध बनाने के लिए विशेष अभियान, पात्र नागरिकों से नाम जांचने की अपील

ब्यूरो रिपोर्ट: गिरजा शंकर अवस्थी, बांदा।

बांदा। मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जनपद बांदा में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए।



जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मतदाता सूची में नए पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के साथ-साथ मृत, अपात्र और स्थानांतरित मतदाताओं के नामों का नियमानुसार सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


महिला, युवा और दिव्यांग मतदाताओं पर विशेष ध्यान


जनपद में मतदाता सूची के ईपी रेशियो और जेंडर रेशियो को निर्धारित मानकों के अनुरूप बेहतर बनाने के लिए महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास और युवा कल्याण विभागों के सहयोग से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


इस अभियान में पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं, छूटे हुए पात्र नागरिकों, बेघर मतदाताओं, दिव्यांगजनों और महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


नाम जोड़ने और संशोधन के लिए भरें निर्धारित फॉर्म


निर्वाचन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम और व्यक्तिगत विवरण अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में दर्ज नहीं है, तो वह फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकता है। वहीं, मतदाता सूची में दर्ज नाम या अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर प्रारूप-8 के माध्यम से संशोधन के लिए आवेदन किया जा सकता है।


नागरिक अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी यानी बीएलओ या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में भी आवेदन जमा कर सकते हैं।


घर बैठे ऑनलाइन भी जांच सकेंगे मतदाता सूची में अपना नाम


मतदाता सूची में नाम की जांच के लिए नागरिक भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर जाकर Search Your Name in Voter List विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा https://ceouttarpradesh.nic.in वेबसाइट और ECINet मोबाइल ऐप के माध्यम से भी मतदाता सूची से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार धर्मेन्द्र ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपने नाम और विवरण की जांच अवश्य करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित न रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...