⚡ ब्रेकिंग News

बांदा: प्रमोद आजाद बने डीएसपी अधिकार दल के प्रदेश अध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर

 बांदा: प्रमोद आजाद बने डीएसपी अधिकार दल के प्रदेश अध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर

रिपोर्टर विजय शंकर अवस्थी

2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने और दलितों, शोषितों, पिछड़ों व किसानों की आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प



बांदा। बुंदेलखंड के चर्चित किसान नेता और बुंदेलखंड आजाद सेना के केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद आजाद को दलित शोषित पिछड़ा वर्ग अधिकार दल (डीएसपी अधिकार दल) का उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल है।


प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनवीर तेवतिया की संस्तुति पर राष्ट्रीय महासचिव अमित प्रजापति द्वारा की गई है। प्रमोद आजाद मूल रूप से बांदा जनपद के दांदो घाट के निवासी बताए गए हैं। वे बुंदेलखंड क्षेत्र में किसानों और वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं।


नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद आजाद ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और दलितों, शोषितों, पिछड़ों, किसानों तथा कमेरा समाज के अधिकारों के लिए आवाज उठाने की बात कही।


उन्होंने आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी प्रदेश में अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए काम करेगी। प्रेस विज्ञप्ति में करीब 50 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने और सरकार बनाने की दिशा में प्रयास करने का दावा भी किया गया है।


प्रमोद आजाद ने कहा कि संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकार पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर संगठन मजबूती से अपनी आवाज उठाएगा।


इधर, प्रमोद आजाद की नियुक्ति पर बुंदेलखंड आजाद सेना के जिला अध्यक्ष रामकिशोर यादव सहित शनि बुंदेली, उमा सिंह, प्रेम सिंह, रामू, विसेन यादव, महेंद्र प्रताप, किसान कुमार, सत्यम यादव, सुनील सिंह यादव, तेज प्रताप राजपूत, अशोक यादव, विनोद कुमार, गुलाब वर्मा और दिनेश पटेल समेत अन्य समर्थकों ने खुशी जाहिर की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।


रिपोर्ट: गिरजा शंकर अवस्थी

                   | बांदा

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...