⚡ ब्रेकिंग News

कामतानाथ धाम पर भक्तों का उमड़ा आस्था का सैलाब।

 कामतानाथ धाम पर भक्तों का उमड़ा आस्था का सैलाब।

सह संपादक सुशील शर्मा।



चित्रकूट स्थित पवित्र कामतानाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार और विशेष धार्मिक अवसर के चलते सुबह से ही हजारों श्रद्धालु भगवान कामतानाथ के दर्शन और परिक्रमा के लिए धाम पहुंचते रहे। मंदिर परिसर और परिक्रमा मार्ग पर "जय श्री राम" और "कामतानाथ महाराज की जय" के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। दूर-दराज़ जिलों और पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। परिक्रमा मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए।

मंदिर परिसर में पेयजल, चिकित्सा सहायता और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं भी की गईं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्थानीय व्यापारियों और प्रसाद विक्रेताओं के यहां भी अच्छी खासी चहल-पहल देखने को मिली।

कामतानाथ धाम में उमड़ी श्रद्धा और आस्था की यह भीड़ चित्रकूट की धार्मिक महत्ता को एक बार फिर दर्शाती है। श्रद्धालुओं का मानना है कि सच्चे मन से कामतानाथ महाराज की परिक्रमा और दर्शन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

रिपोर्ट सुशील शर्मा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...