⚡ ब्रेकिंग News

ओवरलोड मोरम लदे ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा 11 हजार वोल्ट का बिजली खंभा, दर्जनों गांवों की बिजली गुल

 फतेहपुर जनपद की नगर पंचायत असोथर के प्रताप नगर झाल वार्ड नंबर 14 में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। मोरम से भरे एक ओवरलोड ट्रैक्टर ने सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट के बिजली खंभे में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे खंभा पूरी तरह टूट गया।





प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना सभासद के घर के पास, पप्पू कुरैशी के मकान के नजदीक और संतोष गद्दा हाउस के सामने हुई। खंभा टूटते ही क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई और दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार ओवरलोड वाहनों का संचालन हो रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त खंभे का निरीक्षण किया। विभाग द्वारा नया खंभा लगाकर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल दर्जनों गांवों के लोग बिजली बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं और प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

📍 प्रताप नगर झाल, वार्ड नंबर 14, नगर पंचायत असोथर, जनपद फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...