⚡ ब्रेकिंग News

मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से कान्हा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं कैंसर परामर्श शिविर।

60 से अधिक लोगों ने उठाया निःशुल्क परामर्श/जाँच का लाभ।




बांदा। मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ एवं सेवर्स ऑफ लाइफ (रक्तदान संस्था) के सहयोग से सोमवार को कान्हा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, गायत्री नगर, लोहिया पुल, बांदा में निःशुल्क कैंसर परामर्श एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया।



शिविर में मेदांता हॉस्पिटल के कैंसर रोग विशेषज्ञ (ऑन्कोलॉजिस्ट) एवं एसोसिएट कंसल्टेंट डॉ. निलेश अग्रवाल ने कैंसर से संबंधित समस्याओं पर निःशुल्क परामर्श दिया। वहीं सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सांड्याल ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह प्रदान की।



शिविर के दौरान ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम), पीएफटी (पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट), आरबीएस (रैंडम ब्लड शुगर), बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) तथा रक्तचाप (बीपी) की निःशुल्क जांचें की गईं। क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया।




शिविर के सफल संचालन में मार्केटिंग मैनेजर प्रभात गुप्ता सहित 11 सदस्यीय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने पूरे आयोजन के दौरान मरीजों की जांच एवं व्यवस्थाओं का कुशलतापूर्वक संचालन किया।



कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर शेख शादी जमा, सुरेश कान्हा, सुनील सक्सेना, सलमान खान, अमित सेठ भोलू, संजय काकोनियां, कमल सिंह यादव, सुरेश चौरसिया,पप्पू गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के लोगों को समय रहते बीमारी की पहचान और बेहतर उपचार की दिशा में जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।



समाजसेवी सुनील सक्सेना ने बताया ने बताया कि भविष्य में भी जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार के निःशुल्क शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा। जहाँ एक ओर समय की बचत, लखनऊ, जाने के खर्च की बचत लगभग 4000 रुपए की जाँचें निःशुल्क, परामर्श 1500/-निःशुल्क एवं मेदांता के स्पेशलिस्ट डॉक्टर आपके घर पर इलाज कर रहे हैं वो भी निःशुल्क है 

कार्यक्रम के अंत में सुरेश कान्हा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया एवं आगे आने वाले समय में और भी स्पेस्लिस्ट चिकित्सकों के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर बांदा की जनता को लाभान्वित करने का आवाहन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...