पशुओं के लिए फिर एक बार 40 पानी के ड्रम और पक्षियों हेतु परईया व दाना वितरित।
बांदा। भीषण गर्मी के बीच “नर सेवा नारायण सेवा” और “मानवता हमारा धर्म” के भाव को साकार करते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, बांदा द्वारा एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक सेवा कार्य किया गया। संस्था की ओर से पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से पानी के ड्रम तथा पक्षियों के लिए परईया (जलपात्र) और दाना वितरित किया गया।
गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी की यह पहल न केवल जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करने वाला कदम है।
संस्था के सचिव अमित सेठ ‘भोलू’ ने बताया कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा जरूरतमंदों और मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान और जल संकट को देखते हुए पशुओं और पक्षियों के लिए पानी एवं दाने की व्यवस्था करना समय की मांग थी, जिसे संस्था ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए पूरा किया।
इस सेवा कार्य के दौरान रेड क्रॉस समिति के कोषाध्य राम बहोरी शिवहरे (पप्पू भैया), भैरव अग्रवाल, पंकज रावत, सुनील सक्सेना, , पन्नालाल धुरिया, सुनील कुमार दीक्षित, नईम नेता, लखन कुशवाहा क्रांतिकारी कुलदीप नामदेव मनोज गुप्ता छोटू धुरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किया गया यह सेवा कार्य समाज के लिए एक प्रेरणा है, जो यह संदेश देता है कि मानवता केवल इंसानों तक सीमित नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों की सेवा भी हमारी जिम्मेदारी है।



Post a Comment