⚡ ब्रेकिंग News

मौदहा हादसा: तीन मासूमों की मौत पर अत्री कुमार यादव ने उठाई 10 लाख मुआवजे की मांग।

 हमीरपुर जनपद की मौदहा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खंडेह में तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की हुई दर्दनाक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। 

 

घटना की जानकारी मिलने पर बलदाऊ यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अत्री कुमार यादव ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की।


उन्होंने श्री सीताराम कुशवाहा, राजू कुशवाहा एवं घनश्याम यादव के परिवार से मिलकर कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। 



अत्री कुमार यादव ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।




इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग की कि मृतक बच्चों के परिवारों को तत्काल 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को कुछ राहत मिल सके। 


उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तालाबों और जलाशयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।

अत्री यादव की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...