⚡ ब्रेकिंग News

कालिंजर में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी, 6वें दिन बढ़ा आक्रोश।

 कालिंजर में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी, 6वें दिन बढ़ा आक्रोश।

       संपादक गिरजा शंकर अवस्थी।    



बांदा/कालिंजर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत एवं क्षेत्रीय किसानों द्वारा 6 सूत्रीय मांगों को लेकर नरैनी रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने तरहटी कालिंजर में 22 मई 2026 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। किसानों का यह आंदोलन आज छठवें दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी और तपती धूप के बावजूद किसान अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं।



धरना स्थल पर पहुंचे आबकारी विभाग के अधिकारियों ने किसानों को लिखित एवं मौखिक आश्वासन दिया कि शारदा माता मंदिर के सामने स्थित देसी शराब के ठेके को एक सप्ताह के भीतर अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। लेकिन किसानों का आरोप है कि राजस्व विभाग एवं मंडी समिति के अधिकारी अभी तक धरना स्थल पर नहीं पहुंचे और न ही किसानों की समस्याओं की सुध ली गई।


इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों और किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी सभी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक धरना और अनशन इसी प्रकार जारी रहेगा।


धरने को लेकर किसानों के बीच लगातार समर्थन बढ़ता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जुझारू नेता श्री बैजनाथ अवस्थी (जोनल अध्यक्ष, कानपुर क्षेत्र उत्तर प्रदेश), श्री ध्रुव तोमर (बुंदेलखंड उपाध्यक्ष), श्री कमल नयन पटेल (मंडल अध्यक्ष चित्रकूट धाम बांदा) एवं श्री अवधेश सिंह पटेल (जिला अध्यक्ष बांदा) 29 मई 2026 को धरना स्थल तरहटी कालिंजर पहुंचेंगे। किसानों का कहना है कि नेताओं के आगमन के बाद आंदोलन को लेकर एक अहम एवं बड़ा निर्णय लिया जाएगा।


धरना स्थल पर किसानों ने “जय जवान, जय किसान” के नारों के साथ सरकार और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...