⚡ ब्रेकिंग News

आगरा.29.05.2026.पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा प्राप्त सूचना ।

आगरा.29.05.2026.पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद आगरा में दिनांक 29 मई एंव 30 मई आंधी-तूफान (जिसकी गति 80 से 90 किमी० / घंटा से बढ़कर 100 किमी०/घंटा) चलना/वज्रपात/ओलावृष्टि/अतिवृष्टि आदि की संभावना है खराब मौसम में कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकलें, यदि घर से बाहर हैं।



 तो छिपने के लिए सुरक्षित स्थान के रूप में पक्के मकान का ही प्रयोग करें, पेड़ के नीचे न छिपे, जंगली क्षेत्र में छोटे पेड़ के नीचे छिपे, पैर के नीचे सुखी लकड़ी, पत्ते रखें। बारिश के समय बर्तन, नहाने या कपड़े न धुलें। किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु टीवी कुलर या अन्य वस्तु को न छुएं। मोबाइल फोन पर बात न करें, जर्जर मकान से दूर रहें।

पशु हानि से बचाव हेतु खराब मौसम के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधे , पेड़ के नीचे ,टीन शेड के नीचे न बांधे। पशुओं को चरने के लिए न छोड़ें, क्योंकि पशु भी स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ों के नीचे छिपते हैं जो सुरक्षित नहीं है।

 *जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आगरा द्वारा जनहित में जारी।*

     राजीव कुमार सिकरवार की रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...