जनपद हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया।
कुरारा थाना क्षेत्र में कंडौर और मोराकांदर गांव के बीच बन रहे पुल की स्लैब और पिलर अचानक भरभराकर गिर पड़े, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए।
हादसे में 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर घायल बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।
सूचना मिलते ही SDRF और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
पुल के ऊपर फंसे 3 मजदूरों को SDRF टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं रेस्क्यू टीम ने मलबे से मृतकों के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रयागराज जोन के एडीजी ज्योति नारायण घटनास्थल पर पहुंचे और डीआईजी व एसपी के साथ मौके का निरीक्षण किया।
राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने भी घटनास्थल पहुंचकर मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी ।
अत्री कुमार यादव की रिपोर्ट





Post a Comment