कबरई ईदगाह पर जल संस्थान की सराहनीय पहल।
कबरई, महोबा ईद-उल-फितर के मौके पर कबरई ईदगाह में नमाज़ पढ़ने आए अकीदतमंदों के लिए जल संस्थान द्वारा ठंडे पानी की विशेष व्यवस्था की गई।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता प्रशांत कुमार त्रिपाठी एवं अवर अभियंता दीपक कुमार के नेतृत्व में सुभाष सिंह राणा, तुलसीदास, रामकिशोर समेत समस्त जल संस्थान स्टाफ कबरई ने व्यवस्था संभाली।
जल सेवा में जुटे कर्मचारी
अशोक कुमार, देवीदीन, सुशील शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों ने तपती गर्मी में नमाज़ियों को ठंडा पानी पिलाया। चिलचिलाती धूप में ईदगाह पहुँचे रोज़ेदारों को ठंडा पानी मिलने से बड़ी राहत मिली।
प्रशासन की तैयारी
ईद के मौके पर जिला प्रशासन के निर्देश पर ईदगाह परिसर में पानी के टैंकर और कैंपर लगाए गए थे। कर्मचारियों ने खुद खड़े रहकर सभी को पानी पिलाया और इंतजाम देखे।
नमाज़ के बाद लोगों ने मुल्क में अमन-चैन की दुआ माँगी। थाना अध्यक्ष कबरई सत्येंद्र सिंह भदौरिया द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
जल संस्थान के इस कार्य की कस्बे में खूब सराहना हो रही है।
दिलीप कुमार सिंह की रिपोर्ट



Post a Comment