संपादक गिरजा शंकर अवस्थी।
राष्ट्रीय जनगणना 2026-27 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 34 प्रगणकों को तहसील अतर्रा में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अतर्रा राहुल द्विवेदी एवं तहसीलदार राजीव द्वारा प्रशस्ति पत्र, डायरी एवं पेन प्रदान कर प्रगणकों का उत्साहवर्धन किया गया।
प्रगणकों ने एक Enumerator की भूमिका में निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए व्यक्तिगत समस्याओं को पीछे छोड़ राष्ट्रीय दायित्व को सर्वोपरि रखा।
सभी ने समय से पूर्व शत-प्रतिशत जनगणना कार्य पूर्ण कर अपनी कार्यकुशलता और मेहनत का परिचय दिया।
सम्मानित होने वालों में अतुल कुमार अवस्थी, मंजू जी, ज्योति अवस्थी, रितु अग्रवाल, महेश गर्ग, राजेंद्र वर्मा एवं पवन गुप्ता सहित कई प्रगणक शामिल रहे।
कार्यक्रम में कानूनगो क्षत्रपाल सिंह, नायब तहसीलदार शिवम मौर्य तथा पर्यवेक्षक शशांक शेखर मिश्र भी उपस्थित रहे।
अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों के सकारात्मक सहयोग और मार्गदर्शन से जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह सम्मान सभी प्रगणकों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।




Post a Comment