⚡ ब्रेकिंग News

थाना मलपुरा पुलिस पर कोर्ट और कमिश्नर के आदेश की अवहेलना का आरोप, आरोपी अब भी फरार।

 आगरा। थाना मलपुरा पुलिस पर न्यायालय और पुलिस कमिश्नर के आदेशों की अनदेखी करने का गंभीर आरोप सामने आया है। आरोप है कि आरोपी महेश चंद पुत्र स्व. कल्याण सिंह निवासी ककुआ के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) और धारा 82 की कार्यवाही पूरी होने के बावजूद भी पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।




बताया जा रहा है कि आरोपी महेश चंद खुलेआम क्षेत्र में घूम रहा है और लोगों को विभिन्न तरीकों से धमका रहा है। इससे डालचंद चौधरी और उनके परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी और उसके सहयोगियों की गतिविधियां काफी शातिर हैं और वे किसी भी समय गंभीर घटना को अंजाम दे सकते हैं।

पीड़ितों द्वारा कई बार थाना मलपुरा पुलिस को सूचना देने के बावजूद भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि पुलिस द्वारा न तो आरोपी के घर पर दबिश दी गई और न ही उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया।

इस संबंध में प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी डालचंद भईया ने 23 मार्च 2026 को पुलिस कमिश्नर आगरा को पत्रांक संख्या 301/2026 के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी थी, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसी के विरोध में पीड़ित पक्ष ने धरना प्रदर्शन करते हुए पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर पीआरओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाए और थाना मलपुरा पुलिस की कार्यप्रणाली की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

इस प्रदर्शन को कई संगठनों का समर्थन मिला, जिनमें ट्रेड यूनियन काउंसिल आगरा, उत्तर प्रदेश रोडवेज एम्प्लाइज यूनियन, एमईएस, अखिल भारतीय असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन और अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे।

📌 मुख्य मांगें:

आरोपी महेश चंद की तत्काल गिरफ्तारी

थाना मलपुरा पुलिस की जांच

न्यायालय और पुलिस कमिश्नर के आदेशों का पालन

पीड़ित पक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी थाना मलपुरा पुलिस प्रशासन की होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...