⚡ ब्रेकिंग News

जनपद हमीरपुर में थाना परिसर के पीछे स्थित न्यू अवेयरनेस एकेडमी स्कूल।

भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर) से बड़ी खबर ।

 भरुआ सुमेरपुर, जनपद हमीरपुर में थाना परिसर के पीछे स्थित न्यू अवेयरनेस एकेडमी स्कूल, सुमेरपुर में वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं परीक्षा परिणाम घोषणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।




इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में कृष्ण कुमार, आयुषी (पुत्री जनक), आयुष यादव (पुत्र मलखान), इच्छा यादव, अंश, अवंतिका सचान, राधा, हर्ष पाल, आयांश, मानवी (पुत्री ललित चौरसिया), वेदांत (पुत्र आदर्श), वीर सिंह (पुत्र नीरज कुमार), दीपिका सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।



कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार, समस्त शिक्षकगण एवं छात्रों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।



हमीरपुर से रिपोर्ट अत्री कुमार यादव की

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...