जनपद स्तरीय “स्कूल चलो अभियान” एवं निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह सम्पन्न
स्थान: कलेक्ट्रेट सभागार, बांदा
बांदा जनपद में “स्कूल चलो अभियान” एवं निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण हेतु एक भव्य समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना एवं उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
![]() |
मुख्य अतिथि के रूप में मा० रामकेश निषाद (राज्य मंत्री, जल शक्ति) उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मा० सुनील सिंह पटेल (जिला पंचायत अध्यक्ष, बांदा) ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति के रूप में
जिलाधिकारी बांदा मैडम जे० रीभा
मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पांडेय
जिला विद्यालय निरीक्षक, बांदा
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अव्यक्त राम तिवारी
उपस्थित रहे और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं तथा उन्हें नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन द्वारा किया गया।
👉 कार्यक्रम में शिक्षा के प्रसार, नामांकन वृद्धि और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मिलकर संकल्प

Post a Comment