⚡ ब्रेकिंग News

जयपुर में विश्व सनातन संघ की विशेष बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार को लेकर बड़े निर्णय।

 जयपुर के झोटवाड़ा स्थित निवारू रोड पर लक्ष्य एसोसिएट कार्यालय में विश्व सनातन संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सलाहकार जेपी शर्मा एवं मुख्य सचिव व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से की।




बैठक में संगठन के राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया और कई अहम निर्णय लिए गए। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।

👉 सतेन्द्र सिंह सिसोदिया को राष्ट्रीय सम्पर्क प्रमुख,

👉 राजेश शर्मा को गुजरात प्रदेश अध्यक्ष,

👉 सरिता यादव को गुजरात महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

राजेश शर्मा को उत्तर भारत में संगठन विस्तार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा, कोषाध्यक्ष भीम कुमार कुशवाहा, मुख्य सचिव शंभु दयाल शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अन्य राज्यों के पदाधिकारियों से फोन के माध्यम से संवाद किया गया, जिनमें महाराष्ट्र से मयूर मिश्रा, उत्तराखंड प्रभारी वेणीराम उनियाल, झारखंड व मध्य प्रदेश के प्रतिनिधि शामिल रहे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और सनातन एकता के अभियान को देशभर में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा ने कहा कि यह बैठक संगठन की मजबूती, सनातन धर्म की एकता और महिला सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जल्द ही पूरे देश में “सनातन नारी एकता सुरक्षा अभियान” शुरू करने की घोषणा की।

उन्होंने यह भी कहा कि समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए शासन-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा।

अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता और सशक्तिकरण का आह्वान किया।

आगरा से रिपोर्ट राजीव कुमार सिकरवार 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...