⚡ ब्रेकिंग News

हैप्पी मांटेसरी जूनियर हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित।

 कबरई (महोबा)। बांदा तिराहा, बीला रोड स्थित हैप्पी मांटेसरी जूनियर हाई स्कूल में सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।




इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक बबलू कुशवाहा ने प्रतिभाशाली बच्चों को मेडल प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले छात्र ही भविष्य में सफलता की ऊंचाइयों को छूते हैं।




कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। शिक्षकों ने छात्रों को निरंतर मेहनत करते रहने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।



समारोह में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया, जो सभी के लिए भावुक और गर्व का क्षण रहा। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों को प्रेरित करेगा, बल्कि विद्यालय परिवार के लिए भी गर्व का विषय बना।

महोबा से रिपोर्ट सुशील शर्मा सह संपादक 


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...