⚡ ब्रेकिंग News

बांदा बुंदेलखंड में ओलावृष्टि से तबाही, जेडीयू ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, किसानों के लिए त्वरित राहत की मांग।

 बांदा/बुंदेलखंड। क्षेत्र में हाल ही में हुई असमय बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की पकी हुई फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे पूरे इलाके में किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। खेतों में खड़ी और कटाई के लिए तैयार फसलें बर्बाद होने से किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है।



इस गंभीर स्थिति को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयू) की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडल आयुक्त, चित्रकूट धाम मंडल के माध्यम से योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए प्रभावित किसानों को राहत देने की मांग की गई है।



शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और इस कठिन समय में सरकार को उनके साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत सर्वे कराकर वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाए और किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही जिन किसानों की पूरी फसल नष्ट हो चुकी है, उनके लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा भी की जाए।

ज्ञापन में किसानों के ऋण, बिजली बिल और अन्य देनदारियों में तत्काल राहत देने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।

इस दौरान जेडीयू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, जिला सचिव शालिनी सविता, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष महुवा धर्मेंद्र कुमार एवं सत्यनारायण सविता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि सरकार इस गंभीर स्थिति को प्राथमिकता देते हुए जल्द ठोस कदम उठाएगी, ताकि किसानों को राहत मिल सके और उनकी आर्थिक स्थिति को संभाला जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...