जनपद हमीरपुर के कस्बा कुरारा स्थित डॉ. बी. आर. अंबेडकर पार्क में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। कस्बा कुरारा एवं आसपास के क्षेत्रों के युवा साथियों द्वारा जयंती समारोह को भव्य रूप देने के लिए लगातार बैठकें और विचार-विमर्श किए जा रहे हैं।
इस आयोजन की तैयारियाँ अजय स्वामी (अध्यक्ष, डॉ. बी.आर. अंबेडकर समिति, कुरारा) एवं धर्मेंद्र भास्कर (सीनियर कार्यकर्ता, बसपा) के नेतृत्व में की जा रही हैं। उनके मार्गदर्शन में पार्क की साफ-सफाई, वॉल पेंटिंग तथा जन-जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम को बाबूराम चौधरी (अध्यक्ष, रविदास समिति) सहित कस्बा कुरारा के गणमान्य नागरिकों का संरक्षण एवं सहयोग प्राप्त हो रहा है। स्थानीय लोगों में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह और खुशी का माहौल है।
सामाजिक एकता और जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। आयोजकों का कहना है कि इस वर्ष जयंती को विशेष रूप से प्रेरणादायक और ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जाएगा।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डॉ. एस.के. संखवार (केंद्रीय सदस्य, भारत मुक्ति मोर्चा/बामसेफ) ने संदेश दिया—
अत्री कुमार यादव की रिपोर्ट।

Post a Comment