हमीरपुर जनपद के भरुआसुमेरपुर में उस समय खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला, जब बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी बिंदा प्रसाद साहू की पुत्री निधि साहू सहायक आयुक्त (वाणिज्य कर) पद पर चयनित होने के बाद पहली बार अपने घर लौटीं।
उनके आगमन पर रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे उर्फ धीरु के नेतृत्व में फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव सहित नगर के गणमान्य लोग और समाजसेवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सपा नेता सुशील यादव पिंटू, शशिकांत शुक्ला, ध्रुवलाल यादव, पप्पू पाठक, रज्जन पांडेय, अखिलेश साहू, संकित सचान, आशीष कुमार, देवेंद्र साहू, विमल साहू, रमाकांत साहू सहित कई लोग उपस्थित रहे। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता उर्फ दीपू ने भी अपनी टीम के साथ पहुंचकर बेटी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
निधि साहू की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। यह सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

Post a Comment