संपादक गिरजा शंकर अवस्थी की रिपोर्ट।
बांदा जनपद के मुरवल गांव निवासी एवं सक्रिय समाजसेवी यशवंत सिंह खंगार को नैतिक पार्टी का युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व न्यायाधीश एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल के सलाहकार माननीय चंद्र भूषण पांडेय द्वारा संगठन के विस्तार के तहत की गई
यशवंत सिंह खंगार लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और क्षेत्र में उनकी पहचान एक समर्पित व तेजतर्रार समाजसेवी के रूप में है। उनकी नियुक्ति से पार्टी को युवाओं के बीच मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बुंदेलखंड क्षेत्र में खंगार समाज की अच्छी-खासी संख्या होने के कारण यह निर्णय राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि यशवंत सिंह खंगार का संगठनात्मक कौशल और जनसंपर्क क्षमता पार्टी को नई दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति अपनाई है, जिसमें यशवंत सिंह खंगार की भूमिका अहम मानी जा रही है।


Post a Comment