उत्तर प्रदेश आउटसोर्स एवं संविदा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाजपेयी जी के नेतृत्व में चल रहे सोशल मीडिया आंदोलन को अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हो रहा है।
दिनांक 01 मई, प्रातः 10:00 बजे जैसे ही यह अभियान प्रारंभ किया गया, कुछ ही समय में इसे व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ। अब तक लगभग डेढ़ लाख से अधिक लोगों द्वारा पोस्ट का अवलोकन किया जा चुका है तथा 3000 से अधिक कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी बांधकर फोटो साझा की जा चुकी हैं।
संघ के अनुसार यह आंदोलन लगातार गति पकड़ रहा है और आगामी दिनांक 03 मई तक सोशल मीडिया पर एक विशाल डिजिटल धरना के रूप में इसका विस्तार होने की पूर्ण संभावना है, जिसमें अनुमानित रूप से एक लाख से अधिक कर्मचारी साथी सक्रिय रूप से भागीदारी कर सकते हैं।
इस अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को प्रभावी ढंग से सरकार एवं प्रशासन तक पहुँचाना है, जिसमें प्रमुख रूप से—
✔ ठेकेदारी प्रथा की समाप्ति
✔ नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित करना
✔ आउटसोर्स सेवा निगम का गठन
✔ सम्मानजनक एवं स्थायी सेवा व्यवस्था शामिल है।
संघ ने सभी कर्मचारी साथियों से अपील की है कि वे इस आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाने हेतु निरंतर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहें एवं एकता का परिचय दें।
मुख्य नारा
✊ ठेकेदारी हटाओ – नौकरी बचाओ
✊ आउटसोर्स सेवा निगम बनाओ
कबरई से रिपोर्ट सुशील शर्मा की।



Post a Comment