⚡ ब्रेकिंग News

साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों को 2,13,121/- रूपये की धनराशि पुनः उनके बैंक खातों में वापस कराया गया।

*सराहनीय कार्य साइबर क्राइम पुलिस थाना, जनपद फतेहपुर - दिनांक – 26.04.2026 

साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी अपराध के निकट पर्यवेक्षण में एनसीआरपी पोर्टल एवं पीड़ितों द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र की जाँच के अनुक्रम में जन0 साइबर सेल, जनपद फतेहपुर टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुये शिकायतकर्ताओं की धनराशि उनके खाते में पुनः वापस कराया गया। शिकायतकर्ताओं द्वारा जनपदीय उच्चाधिकारियों व जन0 साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया । 




             आवेदक श्री महेन्द्र कुमार मौर्या निवासी सिविल लाइन नियर प्रेक्षागृह थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर मोबाइल नंबर 9936036040 की गैर जानकारी में उनकी ओटीपी लेकर क्रेडिट कार्ड से 1,20,000/- का फ्राड किया गया था। आवेदक द्वारा अपने साथ साइबर फ्राड की जानकारी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी, एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर जन0 साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मा0न्यायालय के आदेश के क्रम में सम्बन्धित लाभार्थी खाताधारक की तस्दीक व सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर समन्वय स्थपित करते हुये सम्पूर्ण धनराशि 1,20,000 /- रूपये को आवेदक के बैंक खातें में सकुशल वापस करा दी गई। 


आवेदक श्री रामकुमार निवासी दंतवा थाना सुल्तानपुर घोष फतेहपुर को कॉल कर आशा बहू के माध्यम से सरकारी योजना का लाभ देने का प्रलोभन देकर 97,721/- रुपये का फ्राड किया गया था। आवेदक द्वारा अपने साथ साइबर फ्राड की जानकारी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी, एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर जन0 साइबर सेल व साइबर हेल्पडेस्क थाना सुल्तानपुर घोष टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मा0न्यायालय के आदेश के क्रम में सम्बन्धित लाभार्थी खाताधारक की तस्दीक व सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर समन्वय स्थपित करते हुये धनराशि 47,721 /- रूपये को आवेदक के बैंक खातें में सकुशल वापस करा दी गई।


आवेदिका रानीदेवी निवासी अशोक नगर थाना राधानगर जनपद फतेहपुर मो0नं0 8932821615 को कॉल कर आनलाइन जॉब देने के नाम पर 54000/- रुपये का फ्राड किया गया था। आवेदक द्वारा अपने साथ साइबर फ्राड की जानकारी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी, एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर जन0 साइबर सेल व साइबर हेल्पडेस्क थाना राधानगर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मा0न्यायालय के आदेश के क्रम में सम्बन्धित लाभार्थी खाताधारक की तस्दीक व सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर समन्वय स्थपित करते हुये धनराशि 17950/- रूपये को आवेदक के बैंक खातें में सकुशल वापस करा दी गई।

आवेदिका विकासिनी देवी निवासी तारापुर भिटौरा थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर मो0नं0 9125821256 को सिलाई मशीन आर्डर करने के नाम पर 16950/- रुपये का फ्राड किया गया था। आवेदक द्वारा अपने साथ साइबर फ्राड की जानकारी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी, एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर जन0 साइबर सेल व साइबर हेल्पडेस्क थाना हुसैनगंज टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मा0न्यायालय के आदेश के क्रम में सम्बन्धित लाभार्थी खाताधारक की तस्दीक व सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर समन्वय स्थपित करते हुये धनराशि 16950/- रूपये को आवेदक के बैंक खातें में सकुशल वापस करा दी गई।

आवेदक श्री अशोक अवस्थी निवासी महाना थाना ललौली जनपद फतेहपुर मो0 9919161455 को कॉल कर बैंक अधिकारी बनकर 18900/- रुपये का फ्राड किया गया था। आवेदक द्वारा अपने साथ साइबर फ्राड की जानकारी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी, एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर जन0 साइबर सेल व साइबर हेल्पडेस्क थाना ललौली टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मा0न्यायालय के आदेश के क्रम में सम्बन्धित लाभार्थी खाताधारक की तस्दीक व सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर समन्वय स्थपित करते हुये धनराशि 10500/- रूपये को आवेदक के बैंक खातें में सकुशल वापस करा दी गई।          

*जनसामान्य के लिए फतेहपुर पुलिस की अपील:-*

1. किसी भी अंजान Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट करने से पहले उसकी सुरक्षा जांच लें, फ़्री Wi-Fi में डेटा चोरी का खतरा रहता है।

2. अपने सभी अकाउंट्स पर 2-Factor Authentication (2FA) अनिवार्य रूप से एक्टिवेट करें।

3. किसी भी ऐप को इंस्टॉल करने से पहले उसके डेवलपर और परमिशन को ध्यान से पढ़ें।

4. पासवर्ड हमेशा मजबूत बनाएं और अलग-अलग अकाउंट्स के लिए अलग रखें।

5. लैपटॉप/मोबाइल में एंटीवायरस और फ़ायरवॉल हमेशा ऑन रखें।

6. QR कोड स्कैन करते समय सतर्क रहें, नकली QR से आपके पैसे ट्रांसफर हो सकते हैं।

7. स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एक्सेस ऐप्स (जैसे AnyDesk, TeamViewer) केवल भरोसेमंद लोगों के साथ ही इस्तेमाल करें।

8. मोबाइल नंबर या OTP किसी को भी शेयर न करें, चाहे सामने वाला खुद को कस्टमर केयर ही क्यों न बताए।

9. ऑनलाइन शॉपिंग करते समय केवल विश्वसनीय और आधिकारिक वेबसाइट/ऐप का ही इस्तेमाल करें।

10. इस प्रकार की कोई भी घटना होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या वेबसाइट(https://cybercrime.gov.in) पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। 


*साइबर अपराध से सतर्क रहिए, सुरक्षित रहिए।*

*“ऑनलाइन सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव की सबसे बड़ी ढाल है।”*

लव सिंह यादव की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...