⚡ ब्रेकिंग News

फतेहपुर जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भ्रष्टाचार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।



जिलाधिकारी ने यह भी सुनिश्चित किया है कि उनका CUG नंबर हमेशा सक्रिय रहेगा, जिससे आम नागरिक अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकें। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें अधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतें सुनेंगे और उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा, जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।

लव सिंह यादव की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...