⚡ ब्रेकिंग News

मौदहा पुलिस का बड़ा एक्शन, बैटरी चोरी गैंग का पर्दाफाश।

हमीरपुर जनपद के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने बैटरी चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




देर रात गश्त के दौरान सब इंस्पेक्टर दिशांत खोखर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान काली, जावेद और आमिर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 चोरी की बैटरियां और एक कार भी बरामद की है।
यह कार्रवाई एसपी मृगांक शेखर पाठक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई, जिसकी अगुवाई कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह कर रहे हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
रिपोर्ट: अत्री कुमार यादव की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...