⚡ ब्रेकिंग News

मानव एकता दिवसः सेवा और आध्यात्मिक समरसता का पावन अवसर।

 मानव एकता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन।

बांदा-दिनांक-24 अप्रैल, दिन-शुक्रवार को, संत निरंकारी सत्संग भवन शास्त्री नगर, अलीगंज, बांदा में, मानव एकता दिवस के अवसर पर प्रातः 7.30 बजे से 9.30 तक सत्संग समाप्ति के बाद प्रातः 10 बजे से संत निरंकारी मिशन द्वारा एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें निरंकारी मिशन के श्रद्धालु भक्त स्वैच्छिक रक्तदान करेंगे। यह रक्तदान बांदा के अलावा चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर, झांसी, मऊरानीपुर आदि स्थानों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस पुनीत कार्य में जिला चिकित्सालय की अनुभवी टीम इस पावन यज्ञ में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। यह जानकारी जोन बांदा के क्षेत्रीय संचालक डॉ सुरेश सिंह जी द्वारा दी गई।




जब मानव हृदय में प्रेम की मधुर धारा अविरल प्रवाहित होती है और आत्मा एकत्व के दिव्य स्पंदन से आलोकित होती है, तभी मानवता का वास्तविक और पावन स्वरूप प्रकट होता है। यह वही स्थिति है जहाँ समस्त भेदभाव स्वतः विलीन हो जाते हैं और करुणा, समरसता तथा सार्वभौमिक भाईचारे का भाव जीवन्त हो उठता है। इसी दिव्य आध्यात्मिक चेतना को साकार करने हेतु संत निरंकारी मिशन द्वारा बाबा गुरबचन सिंह जी की पावन स्मृति में ‘मानव एकता दिवस’ 24 अप्रैल 2026 को श्रद्धा, समर्पण और प्रेममय वातावरण में आयोजित किया जाएगा, जो संपूर्ण मानव जाति को एकत्व, सेवा और सद्भाव का अमूल्य संदेश प्रदान करेगा।


सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में दिल्ली के बुराड़ी स्थित सरोवर के सम्मुख ग्राउंड नं. 2 में एक भव्य एवं दिव्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा, जहाँ श्रद्धालु भक्त प्रेम, भक्ति और आध्यात्मिकता के अद्वितीय संगम का अनुभव करेंगे। यह पावन अवसर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मिक जागृति का उत्सव होगा, जो प्रत्येक हृदय को ईश्वरीय एकत्व के अनुभव से जोड़ते हुए आंतरिक शांति और संतोष की अनुभूति कराएगा।


इसके साथ ही देश-विदेश की विभिन्न शाखाओं में भी श्रद्धालु भक्त एकत्रित होकर इस दिव्य सत्संग को गहन आत्मिक भाव से साकार करेंगे। इस पावन संगम के माध्यम से हर हृदय प्रेम, शांति और भाईचारे के प्रकाश से आलोकित होगा तथा मानवता की एकसूत्रता का संदेश विश्वभर में प्रसारित होगा।

कबरई से सुशील शर्मा की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...