कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षात्मक विकास खण्डों में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आकांक्षीय विकास खण्डों में शत-प्रतिशत पोषाहार वितरण सुनिश्चित किया जाए तथा आंगनबाड़ी केन्द्र नियमित रूप से संचालित रहें।
कमासिन विकास खण्ड में संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने वाली आशा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में गर्भवती उच्च जोखिम (HRP) महिलाओं की विशेष निगरानी रखने को कहा गया। जिन गर्भवती महिलाओं का वजन 45 किलोग्राम से कम है, उनकी सभी एएनसी (ANC) जांच समय पर कराए जाने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त कम वजन एवं कुपोषित बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए एनआरसी (Nutrition Rehabilitation Centre) भेजने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।


Post a Comment