⚡ ब्रेकिंग News

आध्यात्मिकता और युवा चेतना का संगम: कानपुर में राज्य स्तरीय निरंकारी संत समागम


संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश का भव्य राज्य स्तरीय निरंकारी संत समागम कानपुर के निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड (पराग डेयरी के समीप) में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की करुणामयी छत्रछाया में सम्पन्न होगा।



प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक चलने वाले इस समागम में प्रदेशभर से हजारों श्रद्धालु एकत्रित होकर सतगुरु के प्रेरणादायी संदेशों का श्रवण करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य मानवता, विश्वबंधुत्व, प्रेम और सहअस्तित्व के मूल्यों को सशक्त करना है।

समागम स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लंगर, पेयजल (प्याऊ), चिकित्सा सेवा, पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। आयोजन को सफल बनाने में स्वयंसेवकों के साथ स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग मिल रहा है।

इससे पूर्व 20 एवं 21 मार्च को ‘निरंकारी यूथ सिम्पोजियम’ का आयोजन किया जाएगा, जिसका मुख्य विषय ‘द सिक्स एलीमेंट्स’ (छः तत्व) रहेगा। इस मंच के माध्यम से युवाओं को लघु नाटक, भक्ति-गीत, पैनल चर्चा और संवादात्मक गतिविधियों के जरिए आध्यात्मिकता, अनुशासन, सकारात्मक सोच और नेतृत्व के गुणों के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए युवा अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बनाएंगे। यह सिम्पोजियम युवाओं में सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

निसंदेह, यह संत समागम श्रद्धालुओं के जीवन में आध्यात्मिक शांति, नई ऊर्जा और सकारात्मक प्रेरणा का संचार करेगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, नगरवासियों और बुद्धिजीवियों से इस पावन अवसर पर सहभागी बनने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...