⚡ ब्रेकिंग News

15वें वित्त आयोग की टाइड/अनटाइड ग्रांट के प्रस्तावों को मिली मंजूरी।

 वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 15वें वित्त आयोग से प्राप्त टाइड एवं अनटाइड ग्रांट तथा 2 प्रतिशत अतिरिक्त स्तंभ शुल्क के प्रस्तावों के अनुमोदन हेतु बैठक आयोजित की गई।




बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा टाइड एवं अनटाइड ग्रांट के अंतर्गत कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रस्तावित कार्यों की प्राथमिकता, उपयोगिता एवं क्रियान्वयन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।

विचार-विमर्श के उपरांत प्रस्तुत सभी प्रस्तावों को अनुमोदित कर दिया गया। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए, ताकि क्षेत्रीय विकास को गति मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...