ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद में व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एस., जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे. रीभा एवं पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आमजन से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पर्व के दौरान सुरक्षा को व्यवस्था को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा


Post a Comment