⚡ ब्रेकिंग News

विद्यालयों में मिड डे मील हेतु समय पर गैस सिलेंडर आपूर्ति की मांग।

 विद्यालयों में मिड डे मील योजना के सुचारु संचालन को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, बांदा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने परिषदीय विद्यालयों में गैस सिलेंडरों की समय से और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई है।



जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विद्यालयों में मिड डे मील गैस सिलेंडरों के माध्यम से तैयार किया जा रहा है, लेकिन वर्तमान में गैस एजेंसियों द्वारा विद्यालयों को समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। इससे मिड डे मील संचालन बाधित होने की स्थिति बन रही है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय “एग्जम्पटेड (छूट प्राप्त)” श्रेणी में आते हैं, जिसके तहत आवश्यकता होने पर निर्धारित समय से पहले भी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है। इसके बावजूद एजेंसियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।

महासंघ ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जनपद की सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित कर विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए, जिससे मिड डे मील योजना निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मंडल अध्यक्ष शिव प्रकाश, पंकज, मनोज, धनंजय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...