📅 20/03/2026
📍 महोबा
GS Awasthi भारत सूत्र लाइव टीवी
महोबा में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है। सीएमओ कार्यालय में तैनात फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक्स मैनेजर को विजिलेंस टीम ने दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी मैनेजर संविदा कर्मचारी के स्थानांतरण के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ बांदा ले गई, जहां उसे पीसी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मामले में चरखारी निवासी मेराज मोहम्मद, जो कबरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक अकाउंटेंट के पद पर तैनात था, ने आरोप लगाया कि अगस्त 2024 से उसे पनवाड़ी सीएचसी में अटैच कर दिया गया था। अपनी मूल तैनाती कबरई में वापस कराने के लिए उसने सीएमओ कार्यालय में तैनात मैनेजर जितेश सोनी से संपर्क किया।
आरोप है कि मैनेजर ने इसके लिए पहले साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की, जो बाद में दो लाख रुपये में तय हुई। मेराज ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की।
विजिलेंस की योजना के तहत मेराज ने आरोपी को राघव होंडा बाइक सर्विस सेंटर के बेसमेंट में पैसे लेने के लिए बुलाया। जैसे ही मैनेजर ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है

Post a Comment