चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस एवं नव संवत्सर के पावन अवसर पर सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर की नन्हीं बालिकाएं अपनी शिक्षिकाओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुँचीं और जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल से आत्मीय भेंट की।
इस दौरान जिलाधिकारी ने बालिकाओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी में संस्कार, शिक्षा और नैतिक मूल्यों का समावेश समाज के सशक्त भविष्य की नींव है।
नन्हीं बालिकाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति और उनकी सकारात्मक ऊर्जा ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।
नई पीढ़ी में संस्कारों की यह ज्योति यूँ ही प्रज्वलित रहे, यही कामना है।
Chief Minister Office Uttar Pradesh


Post a Comment