इटावा के भरथना में एक दुखद घटना सामने आई है। चाय की दुकान चलाने वाले शिवपाल सिंह की मौत हो गई, जिसका कारण बढ़ता हुआ बिजली बिल बताया जा रहा है।
करीब 6 महीने पहले उनके घर स्मार्ट मीटर लगा था। पहले उनका बिजली बिल 1500–2000 रुपये आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल 25–30 हजार रुपये आने लगा।
शिवपाल कई बार बिजली विभाग के दफ्तर गए, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस दौरान उनका बकाया बिल बढ़कर लगभग 1.60 लाख रुपये हो गया, जिससे वे लगातार तनाव में रहने लगे।
बताया जा रहा है कि हाल ही में दफ्तर से लौटने के बाद उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद गुस्साए परिजन शव लेकर बिजली दफ्तर पहुंच गए और हंगामा किया।
परिजनों की मांग है कि उन्हें मुआवजा दिया जाए और दोषियों पर कार्रवाई

Post a Comment