बहुजन आंदोलन के प्रणेता Kanshi Ram की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. एस. के. संवर, केंद्रीय सदस्य Bharat Mukti Morcha ने मान्यवर कांशीराम जी के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक आंदोलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कांशीराम जी ने अपना पूरा जीवन बहुजन समाज को जागरूक और संगठित करने के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विजयलक्ष्मी प्रियदर्शी, लोकसभा प्रभारी Bahujan Mukti Party ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कांशीराम जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ज्ञान देवी, कामता प्रसाद, वामसेफ से आरती विनायक, सुखदेव, आशीष कुमार और आदित्य कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: अत्री यादव



Post a Comment