⚡ ब्रेकिंग News

बांदा: जल जीवन मिशन की योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, विद्युत समस्या पर सख्त निर्देश

 गिरजा शंकर अवस्थी 

बांदा: जल जीवन मिशन की योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, विद्युत समस्या पर सख्त निर्देश

बांदा। जिलाधिकारी श्री अमित आसरी की अध्यक्षता में बुधवार, 30 सितंबर को कलेक्ट्रेट स्थित महर्षि बामदेव सभागार में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत संचालित ग्राम समूह पेयजल योजनाओं की प्रगति और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।


समीक्षा के दौरान खटान और अमलीकौर ग्राम समूह पेयजल योजनाओं में विद्युत आपूर्ति की समस्या का मुद्दा सामने आया। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल योजनाओं से जुड़ी बिजली की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए।

डीएम ने स्पष्ट किया कि विद्युत व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले लाइनमैन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। वहीं, विभागीय अधिकारियों और इंजीनियरों द्वारा फोन किए जाने पर फोन रिसीव नहीं करने की शिकायतों पर भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


अमलीकौर पेयजल योजना के लिए पृथक विद्युत फीडर से संबंधित कार्य को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए जिलाधिकारी ने इसे आगामी दो सप्ताह में पूरा कराने के निर्देश दिए।

वहीं, जल संस्थान की पुरानी पेयजल योजनाओं को लेकर डीएम ने कहा कि जल निगम और जल संस्थान के अधिकारी संयुक्त निरीक्षण के बाद ही सीलिंग की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बांदा-बहराइच मार्ग से जुड़े विभिन्न कार्यों में जल निगम, विद्युत और वन विभाग के स्तर पर आ रही समस्याओं की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ तीन दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए।


जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित, सुचारु और गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अधिकारियों और कार्यदाई संस्थाओं को पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव की लगातार निगरानी करने और समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सहित जल निगम, विद्युत विभाग, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और अभियंता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...