⚡ ब्रेकिंग News

आईटीआई प्रवेश 2026: नाम कटाने और उच्चीकरण के लिए महत्वपूर्ण तिथियां जारी

 

लखनऊ। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज लखनऊ द्वारा प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026 के प्रवेश को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

परिषद के अनुसार, सत्र 2026 के छह माह, सत्र 2026-27 के एक वर्षीय तथा सत्र 2026-28 के दो वर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले ऐसे प्रशिक्षार्थी, जो किसी कारणवश अपना प्रवेश निरस्त कराना चाहते हैं और अपना नाम कटाना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

27 से 29 सितंबर तक नाम कटाने की सुविधा

इच्छुक प्रशिक्षार्थी 27 सितंबर 2026 से 29 सितंबर 2026 तक एससीवीटी उत्तर प्रदेश के पोर्टल पर अपने प्रशिक्षार्थी लॉगिन के माध्यम से प्रवेश पृथक (नाम कटाने) की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें निर्धारित लिंक पर जाकर लॉग-इन करना होगा और नाम कटाने का कारण दर्ज करते हुए अपनी सहमति देनी होगी।

रिक्त सीटों पर होगा उच्चीकरण

नाम कटाने एवं अन्य कारणों से रिक्त होने वाली सीटों के सापेक्ष उन प्रवेशित प्रशिक्षार्थियों को उच्चीकरण का अवसर दिया जाएगा, जिन्होंने किसी भी चरण में Float विकल्प पर सहमति प्रदान की है और अभी तक उनका उच्चीकरण नहीं हुआ है। उच्चीकरण मेरिट एवं अभ्यर्थी द्वारा दिए गए विकल्प के क्रम के आधार पर किया जाएगा।

मोबाइल पर भी भेजी जाएगी सूचना

उच्चीकरण की प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थी निर्धारित लिंक पर अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके उच्चीकरण की स्थिति देख सकेंगे। उच्चीकरण होने पर बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा, जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर प्रिंट प्राप्त कर सकेंगे। इसकी सूचना संबंधित प्रशिक्षार्थी को मोबाइल मैसेज के माध्यम से भी भेजी जाएगी।

1 से 3 अक्टूबर तक प्रवेश

उच्चीकरण सूची में चयनित प्रशिक्षार्थियों का प्रवेश 1 अक्टूबर 2026 से 3 अक्टूबर 2026 तक कराया जाएगा। परिषद के अनुसार यह प्रक्रिया अवकाश के दिनों में भी जारी रहेगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तिथियों का विशेष ध्यान रखें और किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए अपने नजदीकी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से संपर्क करें।

ऑनलाइन पोर्टल: SCVT उत्तर प्रदेश पोर्टल — www.scvtup.in

महत्वपूर्ण तिथियां:
🔹 नाम कटाने की सुविधा: 27–29 सितंबर 2026
🔹 उच्चीकरण के बाद प्रवेश: 1–3 अक्टूबर 2026
🔹 प्रवेश प्रक्रिया: अवकाश सहित

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...