बुलंदशहर, 23 सितंबर 2026:* थाना डिबाई में दर्ज एफआईआर संख्या 768/2025 की चार्जशीट 6 महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी माननीय अदालत अनूपशहर में दाखिल नहीं की गई है। जबकि पुलिस जांच पूरी हो चुकी है। चार्जशीट अभी भी सीओ कार्यालय डिबाई में लंबित है।
इस मामले को लेकर भारतीय पत्रकार संघ (BPS) के जिलाध्यक्ष अमित वर्मा ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बुलंदशहर को स्पीड पोस्ट के माध्यम से शिकायत पत्र भेजा है।
शिकायत पत्र में बताया गया है कि एफआईआर संख्या 768/2025 धारा 316(2), 351(2) बीएनएस के तहत थाना डिबाई में दर्ज है, जिसके वादी उनके छोटे भाई अंशु वर्मा हैं।
शिकायत में 4 मुख्य आरोप -
थाना डिबाई ने अपने आरटीआई जवाब दिनांक 11-11-2025 में खुद स्वीकार किया है कि इस केस की विवेचना पूरी हो चुकी है।
एसओ डिबाई द्वारा चार्जशीट तैयार कर दी गई है, लेकिन 6 महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आज दिनांक 20-09-2026 तक उसे माननीय न्यायालय अनूपशहर में प्रेषित नहीं किया गया।
. ई-कोर्ट पोर्टल पर चेक करने पर इस एफआईआर का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है, जिससे स्पष्ट है कि चार्जशीट कोर्ट नहीं पहुंची है।
इससे पहले की गई आईजीआरएस शिकायत संख्या 40014226054661 एवं 40014226054869 पर भी कोई रिपोर्टिंग उपलब्ध नहीं कराई गई है।
अमित वर्मा ने एसएसपी महोदय से अनुरोध किया है कि सीओ डिबाई को निर्देशित कर एफआईआर 768/2025 की चार्जशीट को खारजाना संख्या सहित अविलंब एसपी अनूपशहर न्यायालय में दाखिल करवाया जाए।
District reporter Amit Verma ki news
Post a Comment