⚡ ब्रेकिंग News

मारपीट, सोने की जंजीर छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग।

बुलंदशहर/डिबाई। कस्बा डिबाई के मोहल्ला कसरसावान निवासी साजिद अली पुत्र साबिर ने अपने परिचितों पर मारपीट करने, सोने की जंजीर छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित ने थाना डिबाई में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना के दौरान अफसाना के गले से करीब एक तोले की सोने की जंजीर खींच ली गई। आरोप है कि शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार को बचाया। शिकायत में आगे आरोप लगाया गया है कि मौके से जाते समय रुपये मांगने पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई।



पीड़ित का आरोप है कि घटना की सूचना थाना डिबाई पुलिस को दी गई, लेकिन उसकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस से मुकसीम, सलीम और उसकी माता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


शिकायतकर्ता ने अपने शिकायती पत्र में दो लाख बत्तीस हजार रुपये दिलाए जाने की मांग भी की है।

फिलहाल पूरा मामला शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों और दी गई शिकायत पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्ट: अमित वर्मा

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...