संवाददाता गिरजा शंकर अवस्थी
📰 बाँदा में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम,,,,
बाँदा। गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित कर दी गई है।
- सुबह 6 बजे रामलीला मैदान से प्रभात फेरी निकलेगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए डीएवी इंटर कॉलेज में समाप्त होगी। इसमें स्कूली छात्र-छात्राएं “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” के बैनर-पोस्टर और झंडों के साथ शामिल होंगे।
- सुबह 8:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई कार्यक्रम होगा।
- सुबह 9 बजे सभी राजकीय भवनों, कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण, रामधुन तथा गांधी जी के जीवन पर संगोष्ठी आयोजित होगी।
- सुबह 9:30 बजे नगर पालिका परिषद में जिलाधिकारी द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।
- इसी समय कृषि विश्वविद्यालय क्षेत्र में खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।
- वार्ड नंबर 2 चौसड़ जोगनी और वार्ड नंबर 4 कैलाशपुरी में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
- सुबह 10 से 10:30 बजे जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर एवं फल वितरण तथा जिला कारागार में बंदियों को फल-मिष्ठान वितरण किया जाएगा।
- सुबह 11 बजे राजकीय महिला महाविद्यालय में गांधी चित्रकला, निबंध, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
इसके अलावा नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों के आसपास विशेष सफाई व्यवस्था की जाएगी। चौराहों पर स्थापित प्रतिमाओं की सफाई, रंगाई और माल्यार्पण की व्यवस्था भी नगर पालिका द्वारा की जाएगी।
नगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण 30 सितंबर को नगर मजिस्ट्रेट एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद द्वारा किया जाएगा। वहीं, सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कराएंगे।

Post a Comment