सावन अमावस्या पर MKVT की जल सेवा, चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं को कराया जलपान।
बांदा। सावन मास की पवित्र अमावस्या के अवसर पर ग्राम महुआ में मां कल्पना वाजपेई ट्रस्ट (MKVT) की ओर से चित्रकूट धाम की पदयात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के लिए जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
MKVT के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक बाजपेई के निर्देश पर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रियों को शीतल जल एवं बिस्कुट वितरित कर सेवा की। तपती गर्मी के बीच श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में पदयात्रियों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान MKVT सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा तथा सहयोगी नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष गिरजा शंकर अवस्थी सहित ट्रस्ट की कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने चित्रकूट धाम स्थित कामतानाथ के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का अभिवादन कर उन्हें जलपान कराया।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक बाजपेई ने श्रद्धालुओं को सावन अमावस्या की शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा मंगलमय एवं सुरक्षित होने की कामना की। उन्होंने कहा कि MKVT परिवार मानव सेवा के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
ग्राम महुआ से गुजर रहे पदयात्रियों ने जल सेवा शिविर की सराहना करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान शीतल जल और जलपान मिलने से उन्हें काफी राहत मिली।
जय सियाराम! बोल कामतानाथ की जय!





Post a Comment