सावन अमावस्या पर नेशनल मीडिया प्रेस क्लब की जल सेवा, चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं को कराया जलपान।
बांदा। सावन मास की पवित्र अमावस्या के अवसर पर ग्राम महुआ में नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के संयोजन में चित्रकूट धाम की पदयात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के लिए जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में पदयात्रियों को शीतल जल एवं बिस्कुट वितरित कर उनकी सेवा की गई। तपती गर्मी के बीच जल सेवा मिलने से चित्रकूट धाम जा रहे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली।
इस दौरान नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष गिरजा शंकर अवस्थी सहित क्लब के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं शिवम श्रीवास्तव का भी इस सेवा कार्य में सराहनीय श्रम एवं सहयोग रहा।
सभी ने मिलकर चित्रकूट धाम स्थित कामतानाथ के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और उन्हें जलपान कराया।
पदयात्रियों ने नेशनल मीडिया प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान शीतल जल और जलपान की व्यवस्था से उन्हें काफी राहत मिली।
नेशनल मीडिया प्रेस क्लब का संदेश— मानव सेवा ही माधव सेवा है।
जय सियाराम! बोल कामतानाथ की जय!




Post a Comment