⚡ ब्रेकिंग News

असोथर में कृषक गोष्ठी संपन्न: मक्का-मिलेट्स की खेती और पराली प्रबंधन पर दिया जोर।

 असोथर में कृषक गोष्ठी संपन्न: मक्का-मिलेट्स की खेती और पराली प्रबंधन पर दिया जोर।



✍️विमल कुमार की रिपोर्ट



 भव्य आयोजन  विकास खंड असोथर में क्षेत्रीय विधायक श्री विकास गुप्ता की अध्यक्षता में एक दिवसीय जनपद स्तरीय 'फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता गोष्ठी', 'उ०प्र० मिलेट्स पुनरोद्धार' तथा 'त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम' का सफल आयोजन किया गया।



पराली प्रबंधन और बुकिंग तिथि: उप कृषि निदेशक श्री राम जतन मिश्र ने बताया कि पराली प्रबंधन के लिए बेलर, मल्चर, श्रेडर और सुपर सीडर जैसे कृषि यंत्रों पर भारी अनुदान दिया जा रहा है। इन कृषि यंत्रों की बुकिंग कराने की अंतिम तारीख 10 अगस्त 2026 है। किसानों से अपील की गई कि वे पराली जलाने के बजाय उसे खेतों में मिलाएं या गौशाला में दान देकर बदले में गोबर की खाद लें।

सैटेलाइट से निगरानी और जुर्माना: जिला कृषि अधिकारी ने सचेत किया कि धान कटाई के बाद पराली जलाने की घटनाओं पर सैटेलाइट के माध्यम से सीधी नजर रखी जा रही है। नियम तोड़ने और पराली जलाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई और अर्थदंड (जुर्माना) लगाया जाएगा।

वैज्ञानिकों की सलाह: कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव के वरिष्ठ वैज्ञानिकों (डॉ० जितेन्द्र सिंह, डॉ० साधना वैश्य और डॉ० संजय पाण्डेय) ने बताया कि पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरता और मित्र कीट नष्ट होते हैं। उन्होंने पोषण और बेहतर आय के लिए किसानों को फसल चक्र में मक्का और मिलेट्स (ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो) जैसी फसलों को शामिल करने तथा पशुओं के समयानुसार टीकाकरण की सलाह दी।

कृषि कल्याण केंद्र: असोथर विकास खंड में 'कृषि कल्याण केंद्र' का निर्माण पूरा हो चुका है, जहाँ बहुत जल्द किसानों को उन्नत बीज, जरूरी दवाएं और कृषि संबंधी परामर्श मिलने लगेगा।

किसानों को मिला लाखों का अनुदान:* कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्री विकास गुप्ता द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं के तहत लाभार्थी किसानों को बड़ी सब्सिडी और प्रशस्ति पत्र सौंपे गए।


  1. श्रीनाथ रोटावेटर पर ₹42,000 का अनुदान।

  2. श्री देवानन्द कुशवाहा सुपर सीडर पर ₹1,20,000 का अनुदान।

  3. श्री गयादीन स्ट्रा रीपर पर ₹75,000 का अनुदान।

  4. श्री अनन्त नारायण दुबे कस्टम हायरिंग केंद्र के कृषि यंत्रों पर ₹24.00 लाख का बम्पर अनुदान (प्रतीकात्मक ट्रैक्टर की चाबी देकर सम्मानित किया गया)।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...