⚡ ब्रेकिंग News

बांदा: बसपा की मंडलीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और 2027 चुनाव की तैयारियों पर मंथन।

 बांदा: बसपा की मंडलीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और 2027 चुनाव की तैयारियों पर मंथन।



बांदा। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर चित्रकूट मंडल में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई।



बैठक में चित्रकूट मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने संगठन की स्थिति की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लक्ष्य बनाकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति पर चर्चा हुई।

बसपा जिलाध्यक्ष रामसेवक प्रजापति ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ जुटना होगा। उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...